Skip to content
Menu
Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021

किसान मित्र योजना 2021: ऑनलाइन आवेदन, Haryana Kisan Mitra Yojana रजिस्ट्रेशन

Posted on November 2, 2021November 2, 2021 by Prashant Upadhyay

Haryana Kisan Mitra Yojana Online | किसान मित्र योजना ऑनलाइन आवेदन | किसान मित्र योजना रजिस्ट्रेशन | Haryana Kisan Mitra Yojana Form

किसान मित्र योजना को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू करने की घोषणा कर दी गयी है इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरकार द्वारा आसान तरीके से पहुँचाया जायेगा। Haryana Kisan Mitra Yojana 2021 का लाभ  दो एकड़ या इससे कम भूमि वाले किसानों को पहुंचाया जायेगा। इस योजना के तहत राज्य में कृषि के साथ-साथ पशुपालन, डेरी, बागवानी व अन्य संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े किसानों को लाभ मिलेगा | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,आवेदन आदि प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

  • Haryana Kisan Mitra Yojana 2021
    • किसान मित्र योजना का शुभारंभ
    • किसान मित्र योजना 2021 का उद्देश्य
      • Haryana Kisan Mitra Yojana 2021 Highlights
      • Haryana Kisan Mitra Scheme 2021 के लाभ
      • हरियाणा किसान मित्र योजना 2021 के दस्तावेज़ (पात्रता )
    • किसान मित्र योजना 2021 में आवेदन कैसे करे ?

Haryana Kisan Mitra Yojana 2021

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपको Haryana Kisan Mitra Yojana 2021 के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जैसे की आप सभी जानते है कि पूरे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण चल रहा है इस महामारी की वजह से पुरे देश में लॉक डाउन  की स्थिति बनी हुई है इस लॉक डाउन की वजह से पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ा है इस अर्थव्यवस्था  को सही करने के लिए सभी राज्यों की सरकारे बड़े बड़े कदम उठा रही है। इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने भी राज्य के लोगो के लिए किसान मित्र योजना को आरम्भ करने की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के  नागरिको को सरकार द्वारा शुरू की जा रही सभी लाभकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाया जायेगा।

किसान मित्र योजना

किसान मित्र योजना का शुभारंभ

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं 12 मार्च 2021 को हरियाणा सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2021–22 के लिए बजट की घोषणा की गई है। इस घोषणा में हरियाणा सरकार द्वारा किसान मित्र योजना को आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का लाभ उन सभी किसानों को पहुंचाया जाएगा जिनके पास 2 एकड़ या फिर उससे कम जमीन है। किसान मित्र योजना का लाभ किसानों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे कि नकद निकासी, नकद जमा, बैलेंस पूछताछ, पिन परिवर्तन, नई पिन बनाना, मिनी स्टेटमेंट चेक करना, चेक बुक अनुरोध करना, आधार नंबर अपडेशन अनुरोध, मोबाइल नंबर अपडेशन और अन्य संबंधित सेवाओं प्रदान करके दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत बैंक के साथ साझेदारी में 1000 किसान एटीएम भी स्थापित किए जाएंगे।

किसानों के साथ-साथ पशुपालन, डेयरी, बागवानी व अन्य संबंधित क्षेत्रों के किसानों को भी इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। Haryana Kisan Mitra Yojana 2021 के माध्यम से राज्य के सभी किसान प्रेरित होंगे तथा अन्य संबंधित क्षेत्र भी विकसित होंगे। किसान मित्र योजना के माध्यम से 15 करोड़ रुपए का अतिरिक्त अनुदान प्राप्त होगा। यह योजना प्रदेश के किसानों को सशक्त एवं सक्षम बनाने के लिए आरंभ की गई है।

किसान मित्र योजना 2021 का उद्देश्य

राज्य के किसानो, पशुपालन, डेरी, बागवानी छोटे किसानों को प्रेरित करने के लिए शुरू की गयी है इस योजना के ज़रिये कृषि के साथ-साथ पशुपालन, डेरी, बागवानी व अन्य संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े किसानों को लाभ पहुँचाना।  इस योजना के ज़रिये हरियाणा को 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान मिलेगा। किसान मित्र योजना 2021 के ज़रिये राज्य के किसानो को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।  किसान मित्र योजना के साथ जुड़ कर किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर पाने में सक्षम होंगे| राज्य सरकार ने इस योजना को पशुपालन क्षेत्र का विकास करने के लिए भी शुरू किया है | किसानों को दूध की उत्पादकता का कार्य करने के लिए पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना देने का ऐलान किया है| इस योजना के तहत दो एकड़ या इससे कम भूमि वाले किसानों को सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओ का लाभ प्रदान करना।

Haryana Kisan Mitra Yojana 2021 Highlights

योजना का नामकिसान मित्र योजना
इनके द्वारा शुरू की गयीमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यसहायता प्रदान करना
किसान मित्र योजना

Haryana Kisan Mitra Scheme 2021 के लाभ

  • इस योजना का लाभ हरियाणा राज्य के छोटे किसानो ,पशुपालको , डेरी, बागवानी व अन्य संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े किसानों को को पहुंचाया जायेगा।
  • Haryana Kisan Mitra Scheme 2021 के अंतर्गत राज्य के जिन किसानो के पास 2 एकड़ या उससे कम कृषि योग्य भूमि है तो वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई किसान मित्र योजना के साथ जुड़ कर किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर पाने में सक्षम होंगे।
  • इस योजना के ज़रिये हरियाणा राज्य के नागरिको को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
  • राज्य के किसानो को सरकार द्वारा शुरू की जा रही कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के चयनित किसानों को कृषि तकनीकी और योजनओं के विशेष प्रशिक्षण दिए जाते है |इन्हें कृषक मित्र के रूप में पहचान दी जाती है |

हरियाणा किसान मित्र योजना 2021 के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के किसानो के पास 2 एकड़ या उससे कम कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • भूमि के कागज़ात

किसान मित्र योजना 2021 में आवेदन कैसे करे ?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाने चाहत है तो उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्योकि अभी इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है अभी Haryana Kisan Mitra Scheme 2021 को पूरी तरह से शुरू नहीं की गयी है।  जैसे ही इस योजना के शुरू होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा तो हम आपको अपने इस आर्टिकल में माध्यम से बता देंगे। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जायेगा राज्य के सभी लाभार्थी किसान नागरिक इस किसान मित्र योजना 2021 के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Govt Schemes Haryana Kisan Mitra Yojana Haryana Kisan Mitra Yojana Form Kisan Mitra Yojana Kisan Mitra Yojna Kisan Yojana sarkari yojana Sarkari Yojna किसान मित्र योजना 2021
State Government Yojna

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • SSC Exam 2022-23: एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें SSC CGL, CHSL, MTS, कॉन्स्टेबल समेत इन भर्तियों का शेड्यूल
  • [Apply] Baal Aadhaar Card Online Registration Form 2021 | UIDAI Blue Coloured Card for Children
  • [Phase 2] AP Jagananna Chedodu Scheme 2021 – Rs. 10,000 to Nayee Brahmins, Tailors & Rajakas
  • Delhi Job Fair Portal Online Registration Form 2021 (Jobseekers) – Upcoming Rojgar Mela List at jobfair.delhi.gov.in
  • Odisha Kalia Scholarship Scheme (Chhatra Bruti) Online Application Form 2021 at scholarship.odisha.gov.in Portal

Recent Comments

  1. Employees Deposit Linked Insurance Scheme 2021 Apply Online – Life Insurance Benefits to EPFO Account Holders - Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 on Check EPFO Pension Passbook & Statement Online through Umang App | Pensioner Services
  2. Check EPFO Pension Passbook & Statement Online through Umang App | Pensioner Services - Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 on Employees Deposit Linked Insurance Scheme 2021 Apply Online – Life Insurance Benefits to EPFO Account Holders
  3. Omicron Coronavirus LIVE: India reports 8,306 new Covid-19 cases, Omicron tally crosses 20: All healthcare workers should get booster dose, says IMA president - Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 on E Sanjeevani OPD: Patient Registration, esanjeevaniopd.in Appointment
  4. PM Ujjwala Yojana BPL List 2021 OR SECC-2011 Data – How to Check Name & Download - Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 on [Apply] Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 Application Form PDF Download Online for Free LPG Gas Connection
  5. [Apply] Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 Application Form PDF Download Online for Free LPG Gas Connection - Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 on PM Ujjwala Yojana BPL List 2021 OR SECC-2011 Data – How to Check Name & Download

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021

Categories

  • Central Government Yojna
  • Education
  • News
  • Recruitment
  • State Government Yojna
  • Uncategorized
©2022 Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 | Powered by WordPress & Superb Themes