Skip to content
Menu
Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021

(पंजीकरण) मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2021 (MGPY) | ऑनलाइन आवेदन

Posted on November 26, 2021November 26, 2021 by Prashant Upadhyay

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana in Hindi | मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ऑनलाइन आवेदन | बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ऑनलाइन फॉर्म 2021

देश में काफी सारे लोग ऐसे हैं जो अपना खुद का वाहन आर्थिक तंगी के कारण नहीं खरीद पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हैं बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का आरंभ किया गया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना क्या है?, इसका लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।

Table of Contents

  •  Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana
    • एंबुलेंस सुविधा का शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का आठवां चरण
      • आठवें चरण का शेड्यूल
      • मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की जानकारी 2021
    • मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत हासिल हुआ अब तक का लक्ष्य
    • Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana
      • मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2021 का उद्देश्य
      • MGPY 2021 के लाभ
      • Bihar Mukhyamantri Gram Privahan Yojana 2021 के दस्तावेज़ (पात्रता )
    • मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2021 में आवेदन कैसे करे?
    • आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया
      • फीडबैक देने की प्रक्रिया
      • Contact Information

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

इस योजना के अंतर्गत राज्य के लोगों को अपना खुद का वाहन खरीदने के लिए 50% की सब्सिडी बिहार सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2021 के अंतर्गत लाभार्थी 3 से 10 पहियों तक का वाहन खरीद सकता है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी। काफी सारे लोग बस, ट्रक, कार आदि खरीद पाएंगे। जिसे वह अपने रोजगार का साधन बना पाएंगे। इस योजना का कार्यान्वयन बिहार सरकार परिवहन निगम द्वारा किया जा रहा है। यदि आप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आप की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी अनिवार्य है।

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

एंबुलेंस सुविधा का शुभारंभ

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के माध्यम से वाहन खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत हिलसा ब्लॉक में एंबुलेंस प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। लाभार्थी इस योजना के माध्यम से एंबुलेंस खरीद सकेंगे। अब इस योजना के माध्यम से प्रखंड के मरीजों को अस्पताल तक पैदल चलकर या फिर निजी वाहन से जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सभी गरीब मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसकी जानकारी BDO प्रिया कुमारी ने दी है। BDO द्वारा आसा‌‌ढी गांव के निवासी को चाबी सौंप पर इस योजना का आरंभ किया गया है। प्रखंड क्षेत्र में दो एंबुलेंस इस योजना के माध्यम से मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा एंबुलेंस खरीदने में ₹450000 का खर्च आता है। इस योजना के माध्यम से ₹200000 का अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से सस्ती दर पर एंबुलेंस खरीदी जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का आठवां चरण

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के माध्यम से गाड़ी खरीदने के लिए सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता है। परिवहन विभाग, बिहार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आठवीं चरण के लिए आवेदन आरंभ हो गए हैं। यह आवेदन 8 अप्रैल 2021 तक किए जाएंगे। वह सभी नागरिक जो वाहन खरीदने पर अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं वह 8 अप्रैल 2021 से पहले पहले इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की 1 महीने के अंदर लाभार्थियों का सत्यापन करके उनको अनुदान प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत एक पंचायत में अधिकतम 7 लोगों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इन 7 लोगों में से चार sc-st तथा तीन अत्यंत पिछड़ी जाति के लोग शामिल होंगे।

आठवें चरण का शेड्यूल

आवेदन करने की तिथि8 अप्रैल 2021
वरीयता सूची का निर्माण10 अप्रैल 2021
प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक एवं अनुशासन का प्रेषण12 अप्रैल 2021
अनुमंडल स्तरीय समिति की बैठक15 अप्रैल 2021
चयन सूची का प्रकाशन15 अप्रैल 2021
आपत्ती आमंत्रण15 अप्रैल 2021 से 24 अप्रैल 2021
रात आपत्ति का निराकरण26 अप्रैल 2021
अंतिम चयन सूची का प्रकाशन27 अप्रैल 2021
प्रखंड स्तर पर चयनित लाभुकों को चयन पत्र का तमिला27 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021
वाहन क्रय के बाद चयनित लाभुकों द्वारा अनुदान प्राप्ति के लिए आवेदन समर्पित करना27 अप्रैल 2021

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की जानकारी 2021

योजना का नामBihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana
योजना का लांचसन 2018 में
योजना की शुरुआतबिहार के तत्कालिक मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी द्वारा
लाभार्थीबिहार के ग्रामीण निम्न जाति के लोग
कुल बजट421 करोड़ रूपये
संबंधित विभागराज्य का मानव कल्याण विभाग एवं परिवहन निगम
योजना का प्रकारसब्सिडी योजना
अधिकारिक वेबसाइटhttp://transport.bih.nic.in/
सम्पर्क के लिए नंबर0612-2546449 या 0612-2222011 या 2222173

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत हासिल हुआ अब तक का लक्ष्य

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के अंतर्गत 58709 लोगों को अनुदान प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें से 33247 लोगों को अनुदान प्रदान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत 4 सीटर से लेकर 10 सीटर तक के नए वाहन खरीदने पर अनुदान प्रदान किया जाता है। अनुदान की राशि वाहन की खरीद के मूल्य के 50 फ़ीसदी या फिर ₹100000 तक होती है। वह सभी नागरिक जिनका पहले आवेदन स्वीकार नहीं किया गया था वह इस चरण में नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं। अनुदान की राशि सी एफ एम एस के माध्यम से लाभार्थी के खाते में पहुंचाई जाएगी।

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

यह योजना बिहार सरकार परिवहन निगम (Transport Department, Govt. Of Bihar )  द्वारा चलायी जा रही है | इस Bihar Mukhyamantri Gram Privahan Scheme 2021 के तहत 4 सीट से लेकर 10 सीट तक के नयी सवारी वाहनों को योग्य माना जायेगा | बिहार राज्य का जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो वह बिहार परिवहन  निगम की Official Website पर जाकर Online Apply कर सकते है | इस योजना के तहत आवदेन करने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष (Minimum age should be 21 years )  होनी चाहिए |

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2021 का उद्देश्य

आपको बता दे कि गांव में रहने वाले लोगो को अपना व्यापार या आर्थिक कारण के लिए वाहन की आवश्यकता पड़ती  है लेकिन आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण बहुत से लोग वाहन नहीं खरीद पाते | इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने इस मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2021 को शुरू किया है इस योजना के ज़रिये ग्रामीण लोगो को 3 या 4 पहिया वाहन खरीदने के लिए सरकार द्वारा 50 % की सब्सिडी आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करना | इस Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के ज़रिये ग्रामीण लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान करना |

MGPY 2021 के लाभ

  • मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत, बेरोजगार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अत्यंत पिछड़े वर्ग (EBC) के लोग पंजीकरण करके और आवेदन पत्र जमा करके सब्सिडी दरों पर वाहन खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
  • इस योजना में जो लोग किसी प्रकार की वित्तीय सहायता या अवसर न मिल पाने के कारण बेरोजगार हैं, उन्हें भी इस योजना के माध्यम से मदद मिल रही है ।
  • इस योजना में लाभार्थियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 4 पहिया या 3 पहिया नया वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ।
  • इससे बेरोजगार व्यक्ति रोजगार प्राप्त कर सकते है ।
  • इस योजना में बिहार राज्य के लगभग 8,405 ग्राम पंचायतों को शामिल कर उन्हें सहायता प्रदान किये जाने का लक्ष्य है। सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों से 5 यानि कुल 42,025 ऐसे युवाओं को लाभ प्रदान किया जा रहा है ।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत के लिए वाहनों की खरीद हेतु तीन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दो अत्यत पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों को अनुदान दिया जायेगा |
  • बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2021 का लाभ राज्य के 21 वर्ष से कम आयु के लोग नहीं उठा सकते है |
  • लाभार्थी को सरकारी सेवा नियोजित नहीं होना चाहिए और पहले से ही कोई व्यावसायिक वाहन नहीं होना चाहिए |
  • प्रत्येक पंचायत के 5 योग्य आवेदकों का चयन किया जायेगा |
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थी के पास अपनी शेक्षित योग्यता होनी चाहिए |

Bihar Mukhyamantri Gram Privahan Yojana 2021 के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदक बिहार राज्य का ग्रामीण निवासी होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शेक्षित योग्यता का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2021 में आवेदन कैसे करे?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2021 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो वह निचे दिए गए तरीके को फॉलो करे और इस योजना का लाभ उठाये |

  • सर्वप्रथम आवेदक को बिहार सरकार परिवहन निगम की Official Website पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
  • होम पेज पर आपको ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको फॉर अप्लाई ऑनलाइन सेवंथ फेस क्लिक हेयर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
  • अब आपके सामने एक और नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी जैसे कि:-
    • फोन नंबर
    • पासवर्ड
    • ईमेल एड्रेस
    • ड्राइविंग लाइसेंस
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब आपको ऊपर दिए गए लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
gram parivahan yojana
  • इसके पश्चात आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें पूछी गई जानकारी आपको भरनी होंगी।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद आपको फिल एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें पूछी गई जानकारी आपको ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
  • सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप की आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाएगी।

आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा इसमें से आप पहले से लेकर छठे फेस तक तथा 7 फेस की आवेदन स्थिति चेक कर सकते हैं। अपने फेस के हिसाब से आवेदन स्थिति चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करिए।
    • पहले से लेकर छटा फेस
    • सातवा फेस
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको यूजर नेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसी आप लॉगिन करेंगे आपके आवेदन स्थिति आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फीडबैक लिंक पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको एड फीडबैक के लिंक पर क्लिक करना होगा।
MGPY Feedback
  • इसके पश्चात आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें पूछी गई जानकारियां को ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
  • अब आपको सेंड फीडबैक के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार अपना फीडबैक दे पाएंगे।

Contact Information

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।

  • Email Id- cs-bihar@nic.in
  • Helpline Number- 0612-2233333

Bihar Govt Scheme Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana in Hindi MGPY sarkari yojana Sarkari Yojna बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ऑनलाइन फॉर्म 2021 मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
Uncategorized

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • SSC Exam 2022-23: एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें SSC CGL, CHSL, MTS, कॉन्स्टेबल समेत इन भर्तियों का शेड्यूल
  • [Apply] Baal Aadhaar Card Online Registration Form 2021 | UIDAI Blue Coloured Card for Children
  • [Phase 2] AP Jagananna Chedodu Scheme 2021 – Rs. 10,000 to Nayee Brahmins, Tailors & Rajakas
  • Delhi Job Fair Portal Online Registration Form 2021 (Jobseekers) – Upcoming Rojgar Mela List at jobfair.delhi.gov.in
  • Odisha Kalia Scholarship Scheme (Chhatra Bruti) Online Application Form 2021 at scholarship.odisha.gov.in Portal

Recent Comments

  1. Employees Deposit Linked Insurance Scheme 2021 Apply Online – Life Insurance Benefits to EPFO Account Holders - Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 on Check EPFO Pension Passbook & Statement Online through Umang App | Pensioner Services
  2. Check EPFO Pension Passbook & Statement Online through Umang App | Pensioner Services - Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 on Employees Deposit Linked Insurance Scheme 2021 Apply Online – Life Insurance Benefits to EPFO Account Holders
  3. Omicron Coronavirus LIVE: India reports 8,306 new Covid-19 cases, Omicron tally crosses 20: All healthcare workers should get booster dose, says IMA president - Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 on E Sanjeevani OPD: Patient Registration, esanjeevaniopd.in Appointment
  4. PM Ujjwala Yojana BPL List 2021 OR SECC-2011 Data – How to Check Name & Download - Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 on [Apply] Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 Application Form PDF Download Online for Free LPG Gas Connection
  5. [Apply] Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 Application Form PDF Download Online for Free LPG Gas Connection - Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 on PM Ujjwala Yojana BPL List 2021 OR SECC-2011 Data – How to Check Name & Download

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021

Categories

  • Central Government Yojna
  • Education
  • News
  • Recruitment
  • State Government Yojna
  • Uncategorized
©2022 Sarkari Yojna | सरकारी योजना सूची 2021 | Powered by WordPress & Superb Themes